महेंद्र सिंह धोनी कैसे बन पाए एक महान क्रिकेटर… आकाश चौपडा ने बता दिया राज!

महेंद्र सिंह धोनी. क्रिकेट की दुनिया के महान कप्तान. इनके बारे में आज भला कौन नहीं जानता. हालाँकि, धोनी साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके है, लेकिन आज भी जब महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरते है तो पूरा स्टेडियम धोनी- धोनी के नारों से गूंज उठता है. ऐसा इसलिए, क्योकि इन्होने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को 3 बार ICC वर्ल्ड चैंपियन बनाया है और दो बार एशिया कप का खिताब भी जीताया है. इतना ही नहीं IPL में 5 ट्रॉफी भी अपनी CSK टीम को जीताई है.

यही वजह है जो आज दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के दिलो में महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक अलग जगह है, उनके दिलो में धोनी के लिए एक अलग पागलपन है. लेकिन क्या आप जानते है की ऐसा कैसा? आखरी, धोनी का इतना रुतबा क्यों है? क्यों करोड़ो क्रिकेट फैंस धोनी को भगवान् की तरह पूजते है और युवा क्रिकेटर उन्हें अपना आदर्श मानते है? क्यों आज धोनी क्रिकेट की दुनिया के सफलतम कप्तान है? यदि नहीं.. तो आज हम आपको बताने वाले है.

दरअसल, धोनी की इस सफलता और फैंस के बीच उनकी इस लोकप्रियता का राज टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चौपड़ा ने साल 2004 की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया है.

आकाश चौपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट करके उस विडियो में बताया:-

साल 2004 की बात है. भारत- A टीम केन्या और जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी. तब उस टीम में दिनेश कार्तिक प्लेइंग 11 का हिस्सा था और महेंद्र सिंह धोनी रिज़र्व खिलाड़ी थे. तब एक बार धोनी नेट्स में दिनेश कार्तिक की गेंदबाजी कर रहे थे. उस वक्त मैंने महेंद्र सिंह धोनी से पूछा की आप उनको गेंदबाजी क्यों कर रहे है? वो तो सीधा आपके कॉम्पटीशन में है. यदि वो अच्छा करते है तो आप प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाओगे. आपको तो विकेटकीपिंग और बैटिंग की प्रैक्टिस करनी चाहिए, आप बोल्लिंग क्यों कर रहे हो? इसके जवाब में धोनी ने कहा, प्लीज मुझे मत रोको, मैं गेंदबाजी करना चाहता हु. यदि आप बल्लेबाजी करना चाहते है तो आप कीजिये, मैं आपको भी गेंदबाजी करा दूंगा.

किस्से को बताकर आकाश चौपडा ने कहा, मुझे इस घटना से समझ आता है की वो सब उसने ही हासिल क्यों किया, जो उसने किया है. क्योकि वो दिनेश कार्तिक या किसी और से कॉम्पटीशन नहीं कर रहा था, वो खुद से कॉम्पटीशन कर रहा था. यही सिखने वाली चीज है. आप अपना बेस्ट बनो, क्योकि आप ही अपने सबसे बड़े कॉम्पटीटर हो. 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *