नमस्कार साथियों, जैसा की हम सभी जानते हैं कि बचपन से लेकर बड़े तक जो एक विषय हमें जिंदगीभर पढ़ना होता है। क्योंकि इस विषय का कोई निश्चित सिलेबस होता ही नही।इसमें आए दिन कुछ बातें जुड़ती हैं, तो कुछ घटती चली जाती हैं। पढ़ना बहुत जरूरी होता है। जी हां, दोस्तों, हम बात कर रहे हैं – “सामान्य ज्ञान” की। जो एक बहुत जरूरी बहुत ही आसान, दिलचस्प और सबका पसंदीदा विषय होता है।
क्योंकि यह वास्तव में बहुत ही ज्यादा आसान होता है। इसे समझना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होता, और ना ही इसे याद करना।हां, पर यह इकलौता एक ऐसा विषय है, जो जिंदगीभर काम आता है, और इससे जुड़ी बातें आप किसी भी उम्र में सीख सकते हैं। पढ़ सकते हैं। साथ ही यह एक ऐसा विषय भी है, जिससे जुड़े सवाल हर जगह पूछे जाते हैं। फिर चाहे कोई नौकरी लेनी हो, या किसी विद्यालय आदि में दाखला।
अब जैसा की हम जान गए यह विषय कितना जरूरी है। तो हमें इससे जुड़ी बातों की जानकारी लेनी शुरू कर देनी चाहिए। तो दोस्तों, हमारी इस पोस्ट में आप हमेशा इस विषय से जुड़ी जानकारी ले पाएंगे।और इस विषय में जुड़ने और हटने वाली बातों के बारे में भी जान पाएंगे। हमारी हर पोस्ट में आप सामान्य ज्ञान विषय की जानकारी ले सकते हैं।तो चलिए शुरू करे अपनी एक और पोस्ट….
सवाल 1 : भारत में कुल कितने रेलवे स्टेशन हैं?
जवाब : भारत में कुल रेलवे स्टेशन की संख्या “8338” है।
सवाल 2 : विजयनगर का पतन किस युद्ध के कारण हुआ?
जवाब : विजयनगर का पतन “तालीकोटा” युद्ध के कारण हुआ।
सवाल 3 : इल्तुतमिश की कब्र किस विश्व विरासत स्थल में है?
जवाब : जैसा की हम सभी जाने हैं की इल्तुतमिश दिल्ली सल्तनत में शम्सी वंश का एक प्रमुख शासक था। इसकी कब्र दिल्ली स्थित “कुतुब मीनार” में है।
सवाल 4 : भारत में पहली फ्रेंच फैक्ट्री कहां स्थापित हुई थी?
जवाब : भारत में पहली फ्रेंच फैक्ट्री गुजरात के सूरत में स्थापित की गई थी।
सवाल 5 : अर्थ शास्त्र का जनक किसे कहा जाता है?
जवाब : अर्थ शास्त्र का जनक “एडम स्मिथ” को कहा जाता है।
सवाल 6: यदि 5 खरगोश को 5 सेब खाने में 5 मिनट लगते है तब 10 खरगोश 10 मिनट में कितने सेब खाएंगे?
जवाब : इस सवाल का जवाब है 20 सेब, क्योंकि एक खरगोश एक सेब को 5 मिनट में खा रहा हैं तब 10 खरगोश 10 मिनट में 20 सेब खायेंगे।