नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं कि आज आयोजित होने वाली बहुत सारी प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकतर में इंटरव्यू का पड़ाव जरूर आता है। आज इंटरव्यू सबसे जरूरी हो चुका है। नौकरी चाहे किसी भी तरह की हो छोटी हो या बड़ी। लेकिन हर नौकरी के लिए आज इंटरव्यू जरूर देना होता है। अब इंटरव्यू एक ऐसी चीज है, जिसमे अच्छे अच्छे होनहार और मंझे पढ़े लिखे लोग भी पीछे रह जाते हैं। इंटरव्यू के पड़ाव को पार करने के लिए सबसे जरूरी चीज है – “आत्म विश्वास” का होना। बिना इसके कोई भी इंटरव्यू नहीं पास कर सकता है। असल में इंटरव्यू के दौरान ऐसे ऐसे सवाल पूछे जाते हैं।
जो पढ़ाई से ज्यादा दिमाग और ट्रिकी तरह के सवाल होते हैं। यानी जिनका जवाब देने के लिए किसी पढ़ाई नही बल्कि बुद्धि की जरूरत होती है। और कुछ ऐसे सवाल होते हैं, जिनके जवाब ट्रिक से देने होते हैं। दोस्तो, हमारे आज के इस पोस्ट में आप ऐसे ही सवाल और उनके जवाब पढ़ेंगे। जो आपसे किसी भी इंटरव्यू के दौरान पूछे जा सकते हैं। तो चलिए शुरू करें..
प्रश्न 1 : सबसे ऊंची ज्वालामुखी किस ग्रह पर मौजूद है?
उत्तर : आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि ज्वालामुखी सिर्फ समुद्रों में ही नहीं बल्कि ग्रह पर भी मौजूद हैं। और सबसे ऊंची ज्वालामुखी “शुक्र ग्रह” पर मौजूद है।
प्रश्न 2 : धातुओं का राजा किस कहा जाता है?
उत्तर : जैसा की हम सभी जानते हैं कि दुनिया पर बहुत से धातु हैं। और हम आपको बता दे कि इनमें धातुओं का राजा “सोना” कहलाता है।
प्रश्न 3 : पाकिस्तान के नए प्रधान मंत्री का नाम क्या है?
उत्तर : जैसा की हम सभी जानते हैं कि अभी अभी हाल ही पाकिस्तान ने अपने नए प्रधान मंत्री का चुनाव किया है। इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान पाकिस्तान के प्रधान मंत्री थे। और अब पाकिस्तान के नए प्रधान मंत्री “शाहबाज शरीफ” हैं।
प्रश्न 4 : मनुष्य के शरीर का सबसे व्यस्त अंग कौन सा है?
उत्तर : शायद आपको ऐसा लगता होगा कि मनुष्य के शरीर का सबसे व्यस्त अंग दिमाग है। पर दोस्तो, ऐसा नही है। क्योंकि दिमाग एक समय शांत हो जाता है। और काम भी नही करता। पर दिल एक ऐसा अंग है, जो हर समय चलता रहता है। काम करता रहता है। क्योंकि जैसे ही दिल काम करना बंद करेगा मनुष्य तुरंत ही मर जायेगा।
प्रश्न 5 : भारत का सबसे बड़ा पक्षी कौन सा है?
उत्तर : हम आपको बता दे कि भारत का सबसे बड़ा पक्षी “सारस” है।
प्रश्न 6 : चांद पर ज़मीन की कीमत कितनी है?
उत्तर : आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चांद पर ज़मीन की कीमत बहुत कम है। चांद पर ज़मीन की कीमत सिर्फ 2500 रुपए बीघा है।