नमस्कार दोस्तो, जैसा की हम सभी जानते हैं कि आज के समय में व्यक्ति का पढ़ा लिखा होना कितना जरूरी हो गया है। क्योंकि आज अगर कोई व्यक्ति किसी चल रहे विषय में हिस्सा नहीं लेता तो लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। उसके बारे में बातें बनाते हैं।इसीलिए हम देखते हैं कि आज हर व्यक्ति शिक्षा के प्रति कितना जागरूक हो गया है। और हर कोई अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण करना चाहता है।
हालांकि इस महंगाई और भाग दौर वाली जिंदगी में आज शिक्षा भी बहुत महंगी हो चुकी है। फिर भी आज के समय में लोगों का यह विचार है कि वह एक रोटी कम खाएंगे लेकिन अपने बच्चे को और खुद को शिक्षित रखेंगे।इसीलिए हम देखते हैं की छोटे से छोटा काम करने वाला व्यक्ति भी अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देता है, बल्कि उसे बड़े बड़े विद्यालय में पढ़ाता है।
दोस्तों, हमारे कहने का अर्थ सिर्फ इतना ही है कि बिना शिक्षा के आज कुछ भी मुमकिन नही है। इसलिए पहले की तुलना में आज के लोग इसकी महत्ता को जानकर इसके लिए अग्रसर रहते हैं। दोस्तों, अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए शिक्षा जगत से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें विस्तार के साथ लाएं हैं। जिसे पढ़कर आपको फायदा हो सकता है। आपका ज्ञान बढ़ेगा, और आप चाहे तो इसे दूसरे के साथ भी साझा कर सकते हैं। तो चलिए शुरू करें….
सवाल 1 : किस बॉलीवुड अभिनेता का नाम फ्रांस की सरकार ने सोने के सिक्के पर लिखवाया है?
जवाब : बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले “शाहरुख खान” एक ऐसे इकलौते अभिनेता है। जिनका नाम और तस्वीर दोनो फ्रांस की सरकार ने अपने सोने के सिक्के पर लिखवाया है। और यह सिक्का फ्रांस की म्यूजियम में रखा हुआ है।
सवाल 2 : किस देश में इंद्रधनुष के रंग के खिलौने बैन है?
जवाब : साउदी अरब ने अभी हाल ही में इंद्रधनुष के रंग के बच्चे के खिलौने और कपड़ों पर रोक लगा दिया है। क्योंकि यहां की सरकार का ऐसा कहना है कि यह चीज़े समलैंगिकता को बढ़ावा दे रही हैं। जिसका असर युवा पीढ़ी पर बहुत बुरा हो रहा है।
सवाल 3 : कौन सी लड़की तैरकर भारत आई है?
जवाब : “बंगलादेश” की एक 22 साल की लड़की ने अपने भारतीय प्रेमी से शादी करने के लिए सुंदरवन के जंगलों में प्रवेश कर फिर नदी में घंटों तैरकर सीमा पार कर भारत पहुंची है। इस लड़की ने बताया कि इसके पास कोई पासपोर्ट नहीं था। इसलिए प्रेमी से मिलने का इसने अवैध रूप का चुनाव किया।
सवाल 4 : भारत के किस गांव में पुलिस केस नही होता है?
जवाब : मध्य प्रदेश स्थित “हथिवर खिड़क” एक ऐसा गांव है। जहां पर पिछले 39 सालों से पुलिस थाने में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। क्योंकि इस गांव में रहने वाले लोग बड़े बड़े विवाद भी आपसी सहमति से सुलझा लेते हैं। और इसीलिए सन 1983 के बाद अब तक इस गांव में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
सवाल 5 : किस देश में नकल किए जाने पर 7 साल की सजा होती है?
जवाब : चीन देश में नकल करना एक अपराधिक कृत्य है। इसलिए यहां पकड़े जाने पर 7 साल की सजा का प्रावधान है। और हमारे देश भारत के सबसे पहले राज्य बिहार में नकल करते पकड़े जाने पर 2000 रुपयों का जुर्माना और छे महीने की जेल हो जाती है।
सवाल 6: भारत के किस राज्य को “बदलो का घर” कहा गया है?
जवाब: मेघालय