नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं अच्छी नौकरी बड़ी ही मुश्किल से मिलती है। खासकर जब हम भारत देश के नागरिक हैं, तो इसके लिए हमें और भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।क्योंकि हम जानते हैं हमारे देश की जनसंख्या दुनिया में दूसरे स्थान पर आती है। यहां इतनी आबादी ही है कि हर किसी को अच्छी नौकरी मिलना मुमकिन नहीं होता है।
एक अच्छी नौकरी के लिए उम्मीदवार को बहुत ही चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई लोगों से प्रतियोगिता करके उनको पछाड़ कर आगे आना पड़ता है। तब कहीं जाकर एक अच्छी नौकरी मिल पाती है।हम यह भी जानते हैं कि हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या भी एक बड़ी समस्या है। क्योंकि हमारे यहां आज भी शिक्षा का अभाव है। आज भी एक बहुत बड़ी जनसंख्या अशिक्षित है।
आज भी कई लोगों का ऐसा मानना है कि पढ़ाई लिखाई करने से कोई लाभ नहीं है। इन्ही सारी बातों के बीच हमारे देश में जल्दी अच्छी नौकरी मिल पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।दोस्तों, अगर आप भी एक अच्छी नौकरी की तलाश में है। और आप कुछ ऐसे कंटेंट ढूंढ रहे, जो आपको नौकरी की तैयारी में मदद करेंगे। तो आपने बिल्कुल सही लिंक खोला है।
आप हमारी इस पोस्ट को आखरी तक पढ़े। और देखे इसमें कितने जरूरी और खास खास सवाल उनके जवाब के साथ बिल्कुल आम भाषा में समझाते हुए लिखे गए हैं।आप इन्हे जरूर पढ़े और अपनी परिक्षा की तैयारी करे, लोगों के साथ प्रतियोगिता करे और जीतकर एक अच्छी नौकरी हासिल कर ले। आइए शुरू करे
सवाल 1 : भारत के किस टीवी शो ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया है?
जवाब : दोस्तों, भारत के मशहूर टीवी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। यह एक ऐसा धारावाहिक है, जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा टेलीकास्ट हुआ है। और तकरीबन दस साल से यह शो सबका मनोरंजन कर रहा है।
सवाल 2 : पेड़ की पत्तियां हरी क्यों होती हैं?
जवाब : पेड़ की पत्तियां का रंग हरा क्लोरोफिल के कारण होता है। और जब सूरज की रौशनी पेड़ की पत्तियों पर पड़ती है, तो यह क्लोरोफिल के पोषण को बढ़ा देता है। जिससे पेड़ की पत्तियों का रंग हरा दिखता है।
सवाल 3 : पृथ्वी के चांद का नाम क्या है?
जवाब : पृथ्वी के चांद का नाम “LUNA” है। प्राचीन रोमन देवी के बाद पृथ्वी के चंद्रमा का नाम लूना है। इसलिए लूनर एक्लिप्स या लूनर लैंडिंग जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।
सवाल 4 : हैशटैग का इस्तेमाल सबसे पहले किसने किया?
जवाब : हैशटैग का इस्तेमाल सबसे पहले 23 अगस्त सन 2007 में “chris Messina” ने ट्वीटर पर किया था। इस चिन्ह का अधिकतर उपयोग ट्रेंडिंग टॉपिक के लिए किया जाता है। इसको सर्च करके कोई भी व्यक्ति ट्वीट भी सर्च कर सकता है।
सवाल 5 : दुनिया में सबसे पहले दही किसने जमाया?
जवाब : दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं कि हमारे भारत में कृष्ण भगवान माखंचोर के नाम से प्रसिद्ध हैं। लेकिन पश्चिमी देशों में दही की शुरुआत पूर्वी यूरोपीय देश “बुलगारिया” की देन है। वहां घुमक्कड़ जाति के लोग अपने बच्चों के लिए दूध बचाकर रखने के लिए दही जमाने की तरकीब अपनाते थे।
सवाल 6 : दुनिया का सबसे लंबा ब्रिज कौन सा है?
जवाब : चीन के शंघाई में “Danyang -Kunshan grand” नाम से एक ब्रिज है। जो दुनिया का सबसे लंबा ब्रिज है। इसकी लंबाई 164.8 किलोमीटर है। और हमारे देश भारत का सबसे लंबा ब्रिज भूपेन हजारिका सेतु है। जिसकी लंबाई 9.15 किलोमीटर है।