नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं कि अभी के समाज में कामयाब व्यक्ति वही कहलाता है, जिसके पास एक अच्छा जीवन जिसमे आराम के सारे साधन मौजूद हों।जैसे एक अच्छा घर, अच्छा पैसा, आदि। और यह सब तभी मुमकिन है जब आपके पास अच्छी सी नौकरी हो। और अच्छी नौकरी के लिए अच्छा ज्ञान होना बहुत जरूरी होता है।
किसी भी व्यक्ति को अच्छी सी नौकरी तभी मिलती है, जब वह इसकी अच्छी तैयारी करे। क्योंकि जो नौकरी पढ़ाई के माध्यम से लगती हैं, उसमे पद प्रतिष्ठा के साथ साथ अच्छा पैसा भी होता है।नही तो नौकरी वैसे कोई भी मिल जाती है। पर उसमें न तो मान सम्मान और न ही अच्छा पैसा होता है। एक अच्छी नौकरी के लिए दिन रात एक करके मेहनत और लगन से प्रयास करना चाहिए।
अच्छी नौकरी के लिए अच्छा प्रयास और लगन की भी जरूरत होती है। दोस्तों, हमारी इस पोस्ट के जरिए आप एक अच्छी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं।यहां आप बहुत ही जरूरी और मजेदार सवाल उनके जवाब के साथ पढ़ सकते हैं। जिसे पढ़कर आपको मजा भी आयेगा, आपकी जानकारी भी बढ़ेगी और एक अच्छी नौकरी के लिए आप तैयार भी ही जायेंगे।
आइए शुरू करे….
सवाल 1 : भारत के किस शहर में सूर्यास्त सबसे पहले होता है?
जवाब : जैसा की हम सभी जानते हैं कि सूर्य पूर्व में उगता है और पश्चिम में डूबता है। क्योंकि हमारी पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। इसीलिए सूर्य सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में निकलता है, और सबसे आखरी गुजरात में सूर्यास्त होता है।
सवाल 2 : भारत में सबसे पहले बिस्किट का निर्माण किसने किया था?
जवाब : भारत में सबसे पहले बिस्किट का निर्माण पारले जी ने किया था। सन 1929 में चौहान परिवार ने पहली भारतीय बिस्कुट कंपनी पारले की शुरुआत की थी।
सवाल 3 : स्पेस सूट सिर्फ ऑरेंज या सफेद रंग का ही क्यों होता है?
जवाब : दोस्तों, ऑरेंज कलर की स्पेस सूट का इस्तेमाल तब होता है, जब हम पृथ्वी की कक्ष में होते हैं। और ऐसा आपातकालीन की स्थिति में होता है। और सफेद रंग के स्पेस सूट का इस्तेमाल तब होता है, जब हम पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर होते हैं। स्पेस में अंधेरा होने के कारण सफेद सूट आसानी से दिखाई देता है। और इसे हमारा शरीर भी ठंडा रहता है।
सवाल 4 : भारत में सबसे पहले इंटरनेट की शुरुआत कब और किसने की?
जवाब : भारत में सबसे पहले इंटरनेट विदेश संचार निगम लिमिटेड (vsnl) द्वारा लाया गया था। इंटरनेट की शुरुआत 14 अगस्त 1995 को हुई थी। जिसे 15 अगस्त को शुरू किया गया था।
सवाल 5 : बर्ड फ्लू क्या होता है?
जवाब : बर्ड फ्लू वास्तव में एक संक्रामक बीमारी है। यह इन्फ्लूएंजा टाइप ए वायरस की मदद से फैलता है। जो आम तौर पर चिकन, कबूतर, और इस तरह के दूसरों पक्षियों में पाया जाता है। यह पक्षियों के जरिए ही इंसानों में फैलता है। इन वायरस को एचपीएआई कहा जाता है। इनमे सबसे खतरनाक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस है।
सवाल 6 : पेट्रोल पंप पर मोबाइल फोन क्यों नहीं चलाना चाहिए?
जवाब : दरअसल मोबाइल फोन पर बात करते समय विशेष तरह की रेडियो वेव निकलती रहती है। इस रेडियो वेव के ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल डीजल आदि के संपर्क में आने पर आग लगने का खतरा बना रहता है। इसीलिए पेट्रोल पंप पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।