स्टार क्रिकेटर है ऋतुराज गायकवाड़ की होने वाली दुल्हनियाँ उत्कर्षा!

आईपीएल 2023 ख़त्म हो चूका है और इस आईपीएल में देश- दुनिया के कई खिलाडी चर्चा का विषय रहे है. उन्ही में से एक स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी है. जोकि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपन करते है. हालाँकि, इनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट अभी कुछ ख़ास नहीं रहा है, लेकिन आईपीएल में इन्होने खूब सुर्खिया बटोरी है. यहाँ तक की ये ऑरेंज कैप होल्डर भी रहे है और आईपीएल 2023 में भी इनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है.

वही, अब ऋतुराज गायकवाड़ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है. दरअसल, इस आईपीएल के बाद उन्हें टीम इंडिया के साथ WTC फाइनल के लिए इंग्लैंड जाना था, वो एक स्टैंड बाय बल्लेबाज के तौर पर जाते. लेकिन वो अब शादी कर रहे है, जिस वजह से उन्होंने लंदन जाने से इनकार कर दिया और BCCI से 5 जून के बाद टीम से जुड़ने की बात कही. इसके बाद BCCI ने यशस्वी जायसवाल को लंदन भेजा और वो वहां खूब प्रैक्टिस कर रहे है.

Ad

खैर, इस सब के इतर अब फैंस के मन में बड़ा सवाल है की ऋतुराज गायकवाड़ की होने वाली दुल्हनियाँ कौन है? आखिर, वो किस लड़की के साथ शादी कर रहे है? तो चलिए जानते है की आखिर कौन है वो लड़की, जिसके प्यार में बोल्ड हो गये सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़..

स्टार आलराउंडर है गायकवाड़ की दुल्हनियां:-

सबसे पहले आपको बता दे की ऋतुराज गायकवाड़ की होने वाली दुल्हनियाँ का पूरा नाम उत्कर्षा पवार है. इनका जन्म 13 अक्टूबर 1998 में महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था. ख़ास बात ये है की उत्कर्षा पवार भी एक क्रिकेटर है. वो एक स्टार आलराउंडर है और घरेलु क्रिकेट में महाराष्ट्र की टीम से खेलती थी. वो पिछले डेढ़ साल से क्रिकेट नहीं खेली है. एक ख़ास रिपोर्ट के अनुसार उत्कर्षा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस (पुणे) से पढ़ाई कर रही हैं. अब इनकी 3 जून को शादी है.

Meet Woman Cricketer Utkarsha Pawar 💛 To Be Wife of Ruturaj Gaikwad 💛 pic.twitter.com/OmVw2Z4VzU
— Junaid Khan (@JunaidKhanation) May 30, 2023

आपकी जानकारी के लिए बता दे की उत्कर्षा पवार 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही हैं. इन्होने 2012-13 से 2017-18 तक महाराष्ट्र अंडर -19, 2015-16 से 2017-18 सीज़न तक वेस्ट ज़ोन अंडर -19, 2015-16 से 2018-19 सीज़न तक महाराष्ट्र अंडर -23 और वेस्ट ज़ोन के लिए क्रिकेट खेला है. इसके अलावा 2017-18 सीजन में अंडर-23 खेला, बाद में महाराष्ट्र सीनियर और वेस्ट जोन सीनियर टीमों के लिए क्रिकेट खेला है.

Ruturaj Gaikwad and Utkarsha Pawar Mehandi Ceremony. pic.twitter.com/1GrJHvFSrJ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 1, 2023

Leave a Comment

Ad